7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG News : शराब दुकान पर रात भर हिंसक झगड़ा, खुलेआम शराब परोसी जा रही थी

कोरबा : टीपी नगर स्थित देसी और अंग्रेजी शराब दुकान पर शनिवार रात जमकर मारपीट हुई। दुकान के बाहर खुलेआम शराब परोसी जा रही थी और कई लोग वहीं शराब पी रहे थे। इस घटना के बाद भी आबकारी विभाग को मामले की जानकारी नहीं है। यह घटना रात लगभग 10 बजे हुई, जब दुकान बंद होने वाली थी। शराब खरीदने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक युवक के सिर पर चोट आई। मारपीट के बाद सभी मौके से भाग गए। दुकान बंद होने के बाद भी कुछ युवक अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे और दुकानदारों से गाली-गलौज कर रहे थे।

उन्होंने दुकान के गेट पर लात भी मारी। शराब दुकान के बाहर वाहनों के पास लोग खुलेआम शराब पीते देखे गए। आसपास चखना की दुकानें भी खुली थीं, जहां मदिरा प्रेमियों को चखना बेचा जा रहा था। इंदिरा स्टेडियम के बाहर और आसपास ठेले और दुकानों पर कुछ दुकानदार बेखौफ होकर खुलेआम शराब पिला रहे थे।

रात 10 बजे के बाद शराब की खाली बोतलें इकट्ठा करने आए एक महिला और पुरुष ने बताया कि उन्होंने एक बोरी से अधिक बोतलें जमा कर ली हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे एक बोरी पहले ही छोड़कर आ चुके हैं। यह दर्शाता है कि आसपास खुलेआम शराब पीकर बोतलें फेंकी जा रही हैं, जिन्हें वे इकट्ठा कर बेचते हैं। इस मामले में आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि उन्हें अब तक मामले की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वे इसे संज्ञान में लेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन