8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG NEWS : प्रेम विवाह को लेकर गांव में हिंसक झड़प, पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया

खैरागढ़ : जिले में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। पुलिस की तत्परता से हालात काबू में आए। घटना के बाद आधी रात को एसपी लक्ष्य शर्मा द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

दरअसल बुधवार की रात खैरागढ़ जिले के ग्राम कोड़ेनवागांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश हिंसक टकराव में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने प्रेम विवाह को लेकर मनमुटाव के चलते दुलरू साहू और उसकी बेटी पर हमला किया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया। हालांकि तनाव यहीं शांत नहीं हुआ, गांव के कुछ युवक शराब के नशे में गिरफ्तार आरोपियों पर हमला करने उतारू हो गए। पुलिस ने सख्ती दिखाकर स्थिति संभाल ली, लेकिन इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हालात काबू से बाहर जाते देख बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। पुलिस ने राकेश नेताम सहित 9 लोगों को मौके से हिरासत में लिया और दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। कुल मिलाकर अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि तनाव और न बढ़े।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन