8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Chhattisgarh : गौमांस काटते युवती का वीडियो वायरल, गोरक्षकों में भारी आक्रोश

बिलासपुर : गणेश चतुर्थी के दिन गौ मांस काटते युवती का एक वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर गौ रक्षक और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडे और हथियार से हमला कर दिया। जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस ने 4 घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया और विरोध करने वालों को शांत कराया। वहीं, गौ-मांस काटने वाली युवती समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बिल्हा के डोड़कीभाठा के ओडिया मोहल्ले की एक युवती बुधवार को गौ मांस काट रही थी। जिसका स्थानीय युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, स्थानीय युवकों ने गौ-हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इधर, एसएसपी रजनेश सिंह को जब इस घटना की जानकारी हुई, तब सकरी, हिर्री, चकरभाठा थाने से अतिरिक्त बल भेजकर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अफसरों ने गौ रक्षकों को समझाइश देकर शांत कराया। वहीं, गौ रक्षकों को मौके से थाने लेकर गए। जिसके बाद शाम को मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन