7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

Chhattisgarh Rape Case : दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है. जांच के दौरान सामने आया कि दोनों मामलों में आरोपियों ने नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

बहला फुसलाकर साथ ले गया आरोपी

पुलिस के अनुसार 9 मार्च और 11 मार्च 2026 को दो अलग-अलग प्रार्थियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नाबालिगों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई. लगातार पतासाजी करते हुए दोनों अपहृत बच्चियों को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया. मामले में मोनू बांसफोड़ (19 वर्ष) और साहिल मंडावी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया.

मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि

नाबालिग पीड़ितों से पूछताछ और उनके मेडिकल परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद प्रकरण में धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता और धारा 4(1) पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई. दोनों आरोपियों को 14 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन