7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG में दर्दनाक हत्या : घर के आंगन में मिला खून से लथपथ शव, गांव में दहशत

गौरेला, पेंड्रा मरवाही : गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव अंतर्गत लमरा टोला में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर के सामने आंगन में खून से लथपथ अवस्था में मिला। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब ग्रामीणों ने चंद्रभान सिंह के घर के सामने आंगन में उसका शव देखा तो उन्हें तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित किया। शव पर चोट के कई गहरे निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि युवक पर अत्यंत क्रूरता से हमला किया गया था। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून बिखरा हुआ था, जो हमले की भयावहता को दर्शाता है।

सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्राथमिक अनुमान है कि किसी धारदार हथियार से यह वारदात अंजाम दी गई है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। 

ग्रामीण इलाकों में दहशत

इस नृशंस हत्या की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भयभीत हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, गौरेला पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे के सच का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन