8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG CRIME : जज के बंगले में चोरी, सुरक्षा पर सवाल; कलेक्टर-एसपी रहते हैं बगल में

पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र की वीआईपी कॉलोनी गौरेला में चोरों ने दिनदहाड़े न्यायाधीश के बंगले को अपना निशाना बनाया। मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर चांदी की कटोरी-चम्मच एवं सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। इस घटना की जानकारी तब लगी जब बंगले का भृत्य वहाँ पहुँचा और दरवाजा खुला हुआ एवं सामान बिखरा हुआ पाया।

भृत्य के द्वारा ही गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। यह चोरी 3 सितंबर को दोपहर के समय की गई थी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है, परंतु अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

लेकिन वीवीआईपी कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई इस चोरी ने पुलिसिंग व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं क्योंकि न्यायाधीश के बंगले से कुछ ही दूरी पर कलेक्टर निवास एवं पुलिस अधीक्षक का निवास भी स्थित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन