22nd September 2026

BREAKING NEWS

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

पैसों के लिए रची सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी, पुलिस ने किया मामले का पर्दाफाश; 3 आरोपी गिरफ्तार

कार के टूटे शीशे

Advertisment

CG Crime News : रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

बिलासपुर : शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर करीब दो लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने पहले बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की, फिर सुरक्षा का डर दिखाकर जेवर सुरक्षित रखने का झांसा दिया और कागज की पोटली थमाकर मौके से फरार हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू चौक के पास की है।

जानकारी के अनुसार सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी सब्जी खरीदने के लिए बृहस्पति बाजार जा रही थी। इसी दौरान नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान कुछ ही देर में एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर महिला को अपनी बातों में उलझाया और ऑटों में बैठाया।

आरोपियों ने महिला को यह कहकर डराया कि खुले में सोने के जेवर पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है। चोरी या लूट की घटना हो सकती है। इसके बाद उन्होंने जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। महिला उनके झांसे में आ गई और अपने सोने के जेवर उन्हें दे दिए। आरोपियों ने जेवर को कपड़े में बांधने का नाटक किया। थोड़ी दूर जाने के बाद ठगों ने जेवर की जगह कागज की एक पोटली महिला को थमा दी और उसे ऑटो से उतारकर फरार हो गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन