8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG News : चोर ने मंदिर में श्रीराम को किया प्रणाम, फिर सामान चुराकर हुआ फरार

सूरजपुर : जिले में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चोर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले भगवान श्रीराम को दंडवत प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहा है.

जानकारी के मुताबिक, घटना वार्ड क्रमांक 16 बड़कापारा स्थित राम चरित मानस भवन की है, जहां नियमित रूप से रामायण पाठ और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं. चोर ने पहले श्रीराम जी के आगे नतमस्तक होकर श्रद्धा व्यक्त की और उसके बाद भवन में रखे राशन सामग्री, कमरों में लगे सीलिंग फैन और पाइप समेत लगभग 800 रुपए नकद चोरी कर लिए. इसके साथ ही भवन के अन्य कमरों से सिलिंग फैन और पाइप भी गायब कर दिए.

पुलिस ने इस पूरे मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल यह अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन