8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG News : सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का खौफ... प्रिंसिपल ऑफिस के सामने अज्ञात ने दी पक्षी की बलि

दुर्ग : जिले के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र करने के बाद कोयल की बलि दी गई। सुबह स्कूल खुलते ही प्रबंधन और बच्चे खून से सना पक्षी, नींबू और सिंदूर देख दहशत में आ गए। प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने तंत्र क्रिया की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह मामला बोरसी थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस कृत्य के पीछे किसका हाथ है और उसका मकसद क्या था। वहीं शिक्षकों ने भी टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया और पूजा करवाई। इस मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चन्द्राकर ने कहा कि सुबह से ही शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह सब अंधविश्वास फैलाने की कोशिश है।

दरअसल, गुरुवार सुबह बच्चों ने देखा कि किसी ने स्कूल परिसर में काला जादू का तांत्रिक चिह्न बनाकर तंत्र मंत्र किया है। परिसर से नींबू, मृत पक्षी और सिंदूर भी मिला। प्रिंसिपल रूम के सामने बरामदे में एक रांगोलीनुमा आकृति बनी हुई थी। जिसके अंदर तांत्रिक-जैसे चिन्ह उकेरे गए थे। इसमें कोयल को काटकर चढ़ाया गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन