10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

हैदराबाद : तेलंगाना-आंध्र पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, दो युवक गिरफ्तार, सऊदी कनेक्शन उजागर

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया है। जांच एजेंसियों ने विजयनगरम निवासी सिराज उर रहमान (29) और सिकंदराबाद बोइगुडा निवासी सैयद समीर (28) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये दोनों सऊदी अरब में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर विजयनगरम में बम विस्फोट की तैयारी कर रहे थे।


🔍 NIA कर रही गहन जांच

इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथों में है। सिराज और समीर के खिलाफ UAPA, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और बॉम्बे पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें विशाखापत्तनम सेंट्रल जेल में भेज दिया गया है। पुलिस ने रिमांड के लिए याचिका भी दायर की है, जिससे पूछताछ और आगे बढ़ सके।


🧠 सोशल मीडिया से कट्टरपंथ की ओर

सूत्रों के मुताबिक, इंजीनियरिंग स्नातक सिराज उर रहमान पुलिस विभाग में भर्ती की कोशिशें कर चुका था, लेकिन चयन में बार-बार असफल रहा। इसके बाद वह कट्टरपंथ की ओर आकर्षित हो गया। सोशल मीडिया के माध्यम से वह कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी और बिहार के युवकों से जुड़ा और एक एन्क्रिप्टेड ग्रुप (Signal ऐप पर) बनाया।

इस ग्रुप में जिहाद, खिलाफत और बम बनाने की तकनीक पर चर्चा होती थी। योजना थी कि भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाकर कम लागत के रासायनिक बम विस्फोट किए जाएं।


👮‍♂️ पुलिस अधिकारी का बेटा, लेकिन रास्ता चुना गलत

गिरफ्तार सिराज के पिता एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हैं। परिवार को उम्मीद थी कि सिराज भी पुलिस में जाएगा। 2018 से 2022 तक उसने इसकी तैयारी भी की, मगर विफल रहने के बाद फ्रस्ट्रेशन और कट्टर विचारधारा की ओर मुड़ गया।


🌐 सऊदी अरब कनेक्शन और बिहार लिंक

जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सऊदी अरब में बैठे एक गुप्त हैंडलर से संचालित हो रहा था। सिराज बिहार के अबू मुसाब, वारंगल के फरहान मोइनुद्दीन, और मुंबई के सलमान खान के संपर्क में भी था।
उनकी मुलाकातें मुंबई, मंडोली और हैदराबाद में हुईं, जहां विस्फोटक तैयार करने की योजनाएं बनाई गईं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन