7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime News : शिक्षिका के किडनैपिंग केस का खुलासा, 24 घंटे में पुलिस ने किया अपराधी को गिरफ्तार

दुर्ग : जिले में शुक्रवार को सामने आए शिक्षिका के अपहरण के प्रकरण का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अपहृत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया, बल्कि अपहरण की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

पति को आया फिरौती का कॉल, मांगे गए 5 लाख रुपये

बता दें कि शिक्षिका राधा साहू के पति मुकेश साहू को उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर से एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए कहा कि राधा साहू उसके कब्जे में हैं और उनकी सुरक्षित रिहाई के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं मिलने पर वह महिला को गंभीर नुकसान पहुंचाएगा। यह सुनकर मुकेश साहू घबरा गए और तुरंत छावनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस ?

शिकायत मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छावनी थाना पुलिस व एसीसीयू टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल डिटेल ट्रेस कर जांच आगे बढ़ाई। मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स ने पुलिस को पेशे से ऑटो चालक इंतखाब आलम तक पहुंचाया। पुलिस ने इंतखाब आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरा सच सामने आ गया। आरोपी ने बताया कि पिछले तीन साल से वह राधा साहू को भिलाई सेक्टर-8 स्थित निजी स्कूल तक लाने-ले जाने का काम करता था। इस दौरान राधा साहू के सरल और सहायक स्वभाव का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उनसे अपनी गरीबी, कर्ज, और माली परेशानी की कहानियां सुनाईं। शिक्षिका उसकी बातों पर विश्वास कर समय-समय पर आर्थिक मदद देती रहती थीं, लेकिन धीरे-धीरे इंतखाब का लालच बढ़ता गया।

कर्ज चुकाने और नई ऑटो खरीदने के बहाने मांगे 5 लाख

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शिक्षिका से कर्ज पटाने और नई ऑटो खरीदने के नाम पर पाँच लाख रुपये की मांग की थी। जब राधा साहू ने इनकार किया, तो इंतखाब ने पैसे निकालने के लिए एक फर्जी अपहरण की साजिश रच डाली।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन