23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

पेंड्रा (छत्तीसगढ़): : पेंड्रा में भीषण सड़क हादसा: नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर, चार युवाओं की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवाओं की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। कार चालक को मामूली चोट आई है और उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

यह भीषण सड़क दुर्घटना दुबटिया-मझगवां मुख्य मार्ग पर सेवरा गांव के पास घटी। मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहा था। उसकी कार ने धनपुर से पेंड्रा लौट रहे बाइक सवार गंगाराम चौहान उर्फ सागर और सोनू केवट को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार ने दूसरी बाइक पर सवार भूपेंद्र मराबी और रामावतार सिंह को भी रौंद दिया। हादसे में सभी बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक सवार 20 से 50 मीटर दूर जाकर गिरे।

चार परिवारों में छाया मातम

हादसे में गंगाराम, सोनू, भूपेंद्र और रामावतार की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवती को तत्काल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी कार चालक पर कसेगा कानून का शिकंजा

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे में गाड़ी चलाने और चार लोगों की मौत के कारण आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का बुरा हाल

इस हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। परिजन बेसुध हालत में रोते-बिलखते नजर आए। पूरे इलाके में इस भीषण दुर्घटना को लेकर शोक की लहर है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन