7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG Crime : फिल्मी गानों पर हथियारों के साथ रीलबाज़ी, रायपुर में खुलेआम कट्टा-चाकू लेकर घूमते दिखे युवक

CG Crime: राजधानी रायपुर की सड़कों पर खुलेआम कट्टा और चाकू लेकर कार ड्राइव करते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़कों, गलियों और सुनसान इलाकों में हथियार लहराते हुए फिल्मी गानों पर रील बनाते नजर आ रहे हैं।

कार चलाते समय हथियार चलाते युवक का वीडियो वायरल, गले में लाल रंग से किस करने के निशान बने है। - Dainik Bhaskar

हैरानी की बात यह है कि इन युवकों ने बाकायदा अलग-अलग सोशल मीडिया पर अपना पेज बना रखा हैं, जहां लगातार ऐसे वीडियो अपलोड कर खुद को ‘डॉन’ और ‘भाई’ साबित करने की कोशिश की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर रायपुर पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में आदतन अपराध हाथ में कट्‌टा, कमर में चाकू रखकर गानों में रील बना रहे है। कुछ गानों में गालियां भी सुनाई दे रही है। शहर में वर्चस्व बनाने और सोशल मीडिया में दबंगई दिखाने के लिए ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया आईडी की मदद से ये वीडियो आरोपियों द्वारा वायरल भी किए जा रहे है।

वायरल वीडियो में दिख रहे इन युवकों की उम्र 18 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। ये सभी सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लाइक पाने की होड़ में इस तरह की खतरनाक हरकतें कर रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ वीडियो शहर के खमतराई, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और डीडी नगर जैसे इलाकों में शूट किया गया हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन