23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

राजनांदगांव : राजनांदगांव डबल मर्डर केस का खुलासा, 10 साल पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या, 3 आरोपी गिरफ्ता

राजनांदगांव जिले के बोरतलाव और बागनदी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

🔍 पुलिस जांच में सामने आई साजिश:

एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि 6 और 8 जून को दो अलग-अलग जगहों पर मिली लाशों की शिनाख्त सूरजकुमार सेन और मिंटु वर्मा के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने डोंगरगढ़ के रहने वाले खिलावन वर्मा, अजहर खान और इकबाल खान को गिरफ्तार किया है। अजहर खान पर आर्म्स एक्ट तो इकबाल खान पर मारपीट के पुराने केस दर्ज हैं।

⚠️ 10 साल पुरानी रंजिश का बदला:

एसपी के मुताबिक, मिंटु वर्मा ने 10 साल पहले खिलावन वर्मा के भतीजे की हत्या की थी, जिसमें वह जेल भी गया था। दो साल पहले जेल से छूटने के बाद खिलावन ने बदला लेने की ठानी। इसके लिए अजहर और इकबाल को 1 लाख रुपये की सुपारी दी गई, जिसमें से 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

तीनों ने पहले मिलकर मिंटु की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए सूरजकुमार सेन की भी हत्या कर दी। वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड और कार पुलिस ने जब्त कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अवैध रेत खनन पर भी पुलिस का शिकंजा, गोलीकांड के 2 आरोपी गिरफ्तार

मोहड़ गांव में रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद और गोलीबारी के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। वार्ड पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


📌 मुख्य बिंदु:

✔️ डबल मर्डर केस में 3 आरोपी गिरफ्तार
✔️ 10 साल पुरानी रंजिश के कारण मर्डर
✔️ रॉड व कार जब्त, तीनों आरोपी रिमांड पर
✔️ अवैध रेत खनन में गोलीकांड के 2 आरोपी पकड़े

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन