7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

Raipur Double Murder Case : दो सालियों की हत्या के बाद मेडिकल स्टोर में बरसाईं गोलियां, खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

Raipur Double Murder Case: रायपुर के मोवा इलाके में दो सगी बहनों की हत्या के मामले में अब नया खुलासा हुआ है। आरोपी जितेंद्र वर्मा ने वारदात के बाद इलाके में जमकर दहशत फैलाई। उसने एक मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर पिस्टल तान दी और फायरिंग भी कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद पत्नी अपने मायके में रह रही थी। 5 मई की रात आरोपी ससुराल पहुंचा और पत्नी व बच्चों से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसकी साली गीतांजली उर्फ जया ने उसे सुबह आने की बात कही, जिससे वह भड़क गया। गुस्से में आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गीतांजली पर गोली चला दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। शोर सुनकर बाहर आई दूसरी साली दुर्गेश्वरी को भी आरोपी ने गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद उसकी भी मौत हो गई।

दोहरी हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग निकला, लेकिन रास्ते में उसने एक मेडिकल स्टोर में भी हंगामा किया। आरोपी दुकान के अंदर घुसा और संचालक पर पिस्टल तानकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि मेडिकल स्टोर संचालक बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को अहम सबूत माना जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन