23rd September 2026

BREAKING NEWS

रायपुर में विधानसभा-मंत्रालय के बीच सिटी बस में लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

सभी 33 जिला कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर, 31 दिसंबर तक NSA लागू

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, 85 वर्षीय चाचा की हत्या के बाद भतीजा फरार

छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल शुरू, 30 बंदियों को मिलेगा नई जिंदगी की ओर बढ़ने का मौका

पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

Advertisment

CG Fraud Case : तंजानिया की गोल्ड माइंस में निवेश के नाम पर रायपुर के सराफा कारोबारी से 2 करोड़ की ठगी

रायपुर : शहर के सराफा कारोबारी से बड़ी ठगी हो गई। तंजानिया में गोल्ड माइंस में निवेश करने पर क‌ई गुना मुनाफे का झांसा दिया गया। उससे दो करोड़ रुपए वसूल लिए गए। उसे माइंस दिखाने तंजानिया भी बुलाया गया। एमकेएम नामक माइंस के फर्जी कागजात भी दिखाए गए।

कारोबारी ने यश शाह नाम के युवक पर एफआईआर दर्ज कराया है। पीड़ितों के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें तंजानिया बुलाकर कथित तौर पर गोल्ड माइंस भी दिखाई, जो बाद में फर्जी निकली। इस ठगी को अंजाम देने के लिए एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड के नाम से एक भागीदारी फर्म बनाई गई।

इसके जरिए भारत और तंजानिया के बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कराई गई। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना में यश शाह नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ठगी का शिकार हुए समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन