8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Raipur Nude Party Case : पुलिस ने 6 विदेशी कपल्स को लिया हिरासत में, न्यूड पार्टी में शामिल होने आए थे

Raipur Nude Party Case: न्यूड पार्टी में आपका स्वागत है… जी हां… ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वायरल हो रही एक ऐसी पोस्ट का दावा है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया। इंस्टाग्राम पर सिनफुल राइटर नाम की आईडी से एक पोस्ट सामने आया, जिसमे शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित करने की बात कही गई है। इस पोस्ट में लिखा गया कि सिर्फ 18+ कपल्स, लड़कियां और महिलाएं ही इस पार्टी में शामिल हो सकेंगी। वहीं, अब खबर आ रही है कि इस पार्टी में शामिल होने के बाद विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने न्यूड पार्टी में शामिल होने आए 6 विदेशियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के एक निजी फार्म हाउस में न्यूड पार्टी का आयोजन होना था, लेकिन पार्टी का पोस्टर सामने आते ही बवाल मच गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं, अब खबर आ रही है कि न्यूड पार्टी में शामिल होने के लिए विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे हैं। पुलिस ने 6 विदेशी जोड़ों को ​हिरासत में लिया है। वहीं, कई और कपल ऐसे भी हैं जो इंतजार करते देखे गए हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

शनिवार को वायरल हुए पोस्ट में दावा किया गया कि ये पार्टी सीक्रेट लोकेशन पर होगी, जहां एंट्री सिर्फ इनविटेशन से मिलेगी। मोबाइल, स्मार्टवॉच, हैंडबैग तक ले जाना मना होगा और अंदर क्या होगा? इसका कोई सबूत, कोई वीडियो कोई सबुत नहीं मिलेगा। लेकिन जो लोग इन पार्टियों में जाते हैं, उनका जमीर लौटकर नहीं आता। शराब, ड्रग्स, हुक्का और फिर शरीरों की नग्नता में डूबे चेहरे। ये पार्टी नहीं, एक ऐसा काला सच है जो हमारी युवा पीढ़ी को अंदर ही अंदर खा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन