7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

Chhattisgarh : मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में धान की तस्करी, SDM ने गाड़ी का पीछा किया... तो फिल्मी स्टाइल में बोलेरो ने बिगाड़ा खेल

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आ रहे अवैध धान को लेकर तस्करों और प्रशासन की टीम के बीच रात के अंधेरे में धर-पकड़ का खेल चल रहा है. इसमें पूर्व में अवैध धान परिवहन के आरोपी भी प्रशासन की चुनौतियों को बढ़ा रहे हैं. मंगलवार को मध्यप्रदेश के धान को अवैध रूप से खपाने की कोशिश की जा रही थी.

मरवाही एसडीएम ने माल पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार्रवाई में एक बोलेरो ने फिल्मी स्टाइल में खलल डाल दिया. जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे दरमोहली गांव के पास मरवाही एसडीएम की टीम ने शक के आधार पर गाड़ी का पीछा किया.

तब पीकअप चालक तेजी से भगाने लगा. माल पकड़ाने से पहले पीकअप और एसडीएम की गाड़ी के बीच एक बोलेरो आ गई. वह एसडीएम की गाड़ी को साइड नहीं देती है. इसी बीच पीकअप मध्यप्रदेस की तरफ भागने में सफल हो गया. SDM और उनकी टीम ने गौरेला थाना में इसकी सूचना दी, जिसके बाद अवैध धान से भरी पिकउप को बचाने आए बोलेरो ड्राइवर दरमोहली निवासी भरत राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया. बोलेरो को भी जप्त किया गया है. जांच में पता चला कि आरोपी भरत राठौर के खिलाफ पूर्व में भी अवैध धान परिवहन का मामला दर्ज है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन