8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG में गणेश विसर्जन पर खूनी संघर्ष : एक युवक की मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

खैरागढ़ : गणेश विसर्जन के दिन जश्न की जगह मातम पसर गया. जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए खूनी संघर्ष ने माहौल को दहला दिया. एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पहला मामला खैरागढ़ नगर का है. दाऊचौरा विसर्जन स्थल पहुंचने के कुछ दूर पहले सांस्कृतिक भवन के पास गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि यह खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान दीपक यादव (21 वर्ष), निवासी दाऊचौरा पर चाकू से कमर और हाथ में ताबड़तोड़ वार कर दिए गए. लहूलुहान हालत में उसे तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

दूसरी घटना छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम विचारपुर में हुई. यहां पुरानी रंजिश के चलते गणेश विसर्जन के बाद लेखराम महार (40 वर्ष) पर गांव के ही पिताम्बर जंघेल (30 वर्ष) ने रास्ते में पत्थर से सिर पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल लेखराम किसी तरह बचकर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल छुईखदान भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विसर्जन के उल्लास में हुई इन वारदातों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन