8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट फिर हैक : पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए लगाया आपत्तिजनक पोस्टर

दुर्ग : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) की वेबसाइट सोमवार को एक बार फिर हैक हो गई. पाकिस्तानी हैकर्स ने यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पीएम मोदी को गाली लिखी हुई पोस्टर अपलोड कर अपने मौजूदगी का सबूत दे दिया. सोमवार को हैक हुई वेबसाइट शाम तक रिस्टोर कर ली गई.

दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक होने का यह पहला मामला नहीं है. बीते तीन महीनों में तीन बार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक हो गई है, पहली बार 7 जुलाई को, दूसरी बार 7 सितंबर को और अब 8 सितंबर को वेबसाइट हैक हुई है. जानकार इसके पीछे शेयर्ड सर्वर को वजह मानते हैं, जिसमें सुरक्षा डेडिकेटेड सर्वर की तुलना में बहुत कम होता है, और हैकर कहीं न कहीं से तोड़ निकाल लेते हैं.

सवाल यह है कि एक यूनिवर्सिटी प्रबंधन, जिससे दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में स्थित 147 संबद्ध कॉलेजों के हजारों छात्र समय-सारणी, परीक्षा तिथि, परीक्षा परिणाम से लेकर तमाम शैक्षणिक गतिविधियों के लिए निर्भर हैं, वह किस तरह से इस लापरवाही को लगातार बर्दाश्त कर रहा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन