8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime : रायपुर के तीन युवकों का धमतरी में मर्डर, इलाके में फैली दहशत

Media Yodha Desk Tue, Aug 12, 2025

धमतरी : जिले से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक साथ तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास का है। यहां बदमाशों ने रायपुर के युवकों पर हमला कर दिया। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। बदमाशों ने 5 लोगों पर चाक़ू से हमला किया था, जिनमे से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घटनास्थल से भागने के बाद युवकों ने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बदमाशों ने युवकों पर हमला क्यों किया इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। अर्जुनी थाना पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन