22nd September 2026

BREAKING NEWS

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

Advertisment

CG में माँ बनी हैवान : नवजात को प्लास्टिक की थैली में डाल नाले किनारे फेंका

धमतरी : धमतरी से दिल दहला देने वाली एक तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक बेरहम माँ ने अपनी मासूम नवजात बच्ची को नाले के किनारे प्लास्टिक की थैली में फेंक दिया। घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह घटना करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम भेंडरा की है जहाँ ग्रामीणों ने सुबह-सुबह लाल रंग की प्लास्टिक की थैली में एक नवजात शिशु को देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुँची और बच्ची को तत्काल उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

वहाँ मितानिनों ने बच्ची को दूध पिलाकर उसकी भूख शांत की। इसके बाद नवजात को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया जहाँ एसएनसीयू वार्ड में बच्ची को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात की उम्र करीब 10 से 12 दिन की है और नवजात का इलाज इससे पहले भी हो चुका है। फिलहाल बच्ची का वजन बहुत कम है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन