20th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

शराब और सिगरेट पीते छात्रों का वीडियो वायरल, प्रबंधन ने 7 विद्यार्थियों को थमाया TC

पुलिस ने छापा मारकर संचालक को किया गिरफ्तार

फ्री में कैसे देखें भारत-नेपाल का मुकाबला? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

मोबाइल और सुसाइड नोट की होगी फॉरेंसिक जांच, खुलेंगे मौत के राज

Advertisment

दीपा सागर मौत मामला : मोबाइल और सुसाइड नोट की होगी फॉरेंसिक जांच, खुलेंगे मौत के राज

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे परिजनों ने पुलिस को दीपा का मोबाइल फोन और उनकी वास्तविक लिखावट वाली एक कॉपी सौंपी है। अब पुलिस मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराएगी। वहीं कथित सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान दीपा की असली हैंडराइटिंग से किया जाएगा। इन जांचों की रिपोर्ट से मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

दीपा की मौत को लेकर परिजनों ने जताया संदेह

बता दें कि 2 नवंबर को गोलबाजार स्थित बाफना लाइफस्टाइल दुकान की छत पर दीपा सागर का शव मिला था। घटना के बाद से ही परिजन मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया था। इसके बावजूद परिवार ने मोबाइल से जुड़ी जानकारियों और कॉल डिटेल को लेकर संदेह जताया था।

मोबाइल और लिखावट की होगी फॉरेंसिक जांच

परिजनों से मिले मोबाइल फोन को पुलिस विधिवत जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल रायपुर भेजने की तैयारी कर रही है। इससे मोबाइल में मौजूद डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। वहीं दीपा की लिखावट वाली कॉपी पीएचक्यू में हैंडराइटिंग विशेषज्ञों के पास भेजी जाएगी। विशेषज्ञ कथित सुसाइड नोट की लिखावट का कॉपी में मौजूद वास्तविक लिखावट से मिलान करेंगे।

इसके अलावा पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का भी विश्लेषण कर रही है। मामले में अब तक कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद सामने आएंगे तथ्य

मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि दीपा का मोबाइल फोन और वास्तविक हैंडराइटिंग मिलने से जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। दोनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े सभी पहलुओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन