19th November 2026

BREAKING NEWS

लकड़ी फोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट; एक की मौत, दो गंभीर

रायपुर में उद्योग संवाद तो बलौदाबाजार में करेंगे विकास कार्यों की सौगात

20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

माता-पिता ने वर्दी पर लगाए सितारे

दो साल से बिस्तर पर पड़े हैं शरद कपूर, परिवार ने भी छोड़ा साथ, दोस्त ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

Advertisment

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर : 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

Media Yodha Desk Thu, Nov 19, 2026

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का प्रभाव अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ने के आसार हैं।

ठंडी हवाओं के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 19 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते दो दिनों में राजधानी के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, 18 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

20-21 नवंबर को इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बस्तर संभाग में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। तेज हवाएं चलने पर कमजोर निर्माण, होर्डिंग और अन्य असुरक्षित ढांचों से दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन