20th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

शराब और सिगरेट पीते छात्रों का वीडियो वायरल, प्रबंधन ने 7 विद्यार्थियों को थमाया TC

पुलिस ने छापा मारकर संचालक को किया गिरफ्तार

फ्री में कैसे देखें भारत-नेपाल का मुकाबला? जानें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

मोबाइल और सुसाइड नोट की होगी फॉरेंसिक जांच, खुलेंगे मौत के राज

Advertisment

CG News : शराब और सिगरेट पीते छात्रों का वीडियो वायरल, प्रबंधन ने 7 विद्यार्थियों को थमाया TC

Media Yodha Desk Thu, Nov 19, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली छात्र-छात्राओं के नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए सात विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें दो छात्राएं और पांच छात्र शामिल हैं। सभी को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) देने का नोटिस जारी किया गया है।

नशा करते छात्र-छात्राओं का वीडियो वायरल

मामला पाली ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धतूरा का है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो 14 नवंबर का बताया जा रहा है। इसमें कक्षा 9वीं की दो छात्राएं कथित तौर पर शराब और सिगरेट का सेवन करती नजर आ रही हैं। वहीं, पांच छात्र स्कूल से बाहर जाकर गांजा पीते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग में हलचल मच गई।

बैठक के बाद सात विद्यार्थियों पर कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्राचार्य बलभद्र सिंह ने स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और संबंधित विद्यार्थियों के परिजनों के साथ बैठक की। बैठक में पूरे मामले पर चर्चा के बाद दो छात्राओं और पांच छात्रों सहित कुल सात विद्यार्थियों को TC देने का नोटिस जारी किया गया। स्कूल प्रबंधन की इस कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन