8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

हसदेव एक्सप्रेस में लूट : यात्री से मारपीट कर छीना मोबाइल, RPF की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : हसदेव एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18249) में यात्रा कर रहे यात्री से मोबाइल छिनतई करने वाले आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने पकड़ा और तोरवा पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला 20 अगस्त का है। बिलासपुर से अकलतरा के बीच चुचहियापारा रेलवे ओवरब्रिज के पास ट्रेन की धीमी रफ्तार का फायदा उठाते हुए एक युवक ने यात्री के हाथ पर डंडे से वार किया। इस दौरान यात्री का मोबाइल छूट गया जिसे आरोपी उठाकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय पुलिस थाना तोरवा मे प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने धारा- 304(2) भारतीय न्याय सहिंता 2023 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए RPF/CIB और बिलासपुर मंडल टास्क टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपी प्रवीण यादव उर्फ नानचा (19 वर्ष), निवासी शांति विहार, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर को घटनास्थल के आसपास रेलवे क्षेत्र से पकड़ा। इस दौरान जब उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और उसके पास से करीब 34,000 रुपये की कीमत का वीवो T-30 मोबाइल बरामद हुआ। बरामद मोबाइल और आरोपी को RPF ने तोरवा पुलिस को सुपुर्द किया, जहां अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन