7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG CRIME : घर के बाहर खड़ी कार को बदमाशों ने लगाई आग, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। देर रात घटी इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोड़ी बहार इलाके की है।

पोड़ी बहार स्थित शारदा विद्या निकेतन स्कूल के पास रहने वाले आदित्य कुमार की थार गाड़ी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:20 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने गाड़ी में आग लगा दी। आधी रात को आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। घबराए स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी को काफी नुकसान पहुंच चुका था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन