7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG News : रायपुर में सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 6 सटोरिए गिरफ्तार, आज दोपहर पुलिस करेगी खुलासा

रायपुर : 20-20 विश्व कप के कल हुए फाइनल मैच में सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को पुलिस ने डीडी नगर और तेलीबांधा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात भारत न्यूजीलैंड के बीच फायनल मैच खेला जा रहा था।

न्यूजीलैंड की पारी के अंतिम ओवरों में सटोरियों के पौ बारह चल रहे थे। इसी दौरान सूचना पर डीडी नगर पुलिस ने रात 10 बजे सत्यम विहार कालोनी में दबिश देकर मोबाइल पर आनलाइन सट्टा बुक कर रहे अनिल खत्री 54, लीलाराम पहलाजानी 44 को पकड़ा। इनके पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

इसी तरह से तेलीबांधा पुलिस ने 10.20 बजे तेलीबांधा गली नंबर 2 में कार में सेट‌अप तैयार कर आनलाइन सट्टा बुक कर रहे धरमु पोहानी और उसके तीन साथियों (पुलिस ने नाम नहीं बताया) को गिरफ्तार किया। इनसे 16 हजार नगद, 8 मोबाइल और क्रेटा सीजी 04 एमपी 0633 जब्त किया। पुलिस ने सभी पर जुआं एक्ट 4 क,7 का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन