23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

धमतरी (छत्तीसगढ़): : धमतरी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 हाइवा वाहन जब्त

जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर कुरूद क्षेत्र में देर शाम 17 जून को सघन जांच अभियान चलाया गया।

अवैध खनन स्थलों पर दबिश

कुरूद के अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने परखंदा, नारी, चारभाठा और मगरलोड क्षेत्र के संभावित रेत खनन स्थलों पर छापेमारी की। टीम ने मौके पर जाकर संदिग्ध गतिविधियों का निरीक्षण किया और तत्काल कार्रवाई की।

अवैध परिवहन में 8 हाइवा जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को जब्त किया। लगातार मिल रही शिकायतों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। इस अभियान से जिले में अवैध खनन पर प्रभावी लगाम लगाने की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं।

कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने साफ किया कि जिले में किसी भी हाल में अवैध रेत खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने सभी टीमों को सतर्कता बरतते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन