8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Bhilai News : भिलाई में अंडा ठेला लगाने वाले भाईयों का अपहरण निकला फर्जी, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग : जिले के भिलाई में अंडा ठेला लगाने वाले जिन 2 भाईयों का अपहरण हुआ था, उनकी ये कहानी झूठी निकली। दरअसल दुर्ग पुलिस ने पहले तो अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन अब पुलिस का कहना है कि दोनों भाईयों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाईयों के खिलाफ यूपी में विदेश में नौकरी लगाने और फर्जी वीजा और पासपोर्ट बनाने का मामला दर्ज है। एसडीओपी ने यूपी पुलिस को नंबर भी दिया था। लेकिन नंबर लिखने के दौरान अंक गलत टाइप होने की वजह से यूपी पुलिस सही समय पर सूचना नहीं दे सकी।

गुरुवार (11 सितंबर) की रात कैंप-1 सुभाष चौक से अचानक एक कार से उतरे चार से ज्यादा लोग अंडा दुकान लगाने वाले 2 भाईयों को उठाकर ले जाते हैं। परिजन तत्काल थाने में सूचना देते हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज करती है। लेकिन अगले ही दिन अपहरण का मामला दर्ज करने वाली पुलिस इस पूरे मामले को झूठा बताती है। इसके पीछे कारण ये बताती है कि जिन 2 युवकों के अपहरण की बात कही जा रही है उन्हें यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी है। मौके पर परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई थी।

पुलिस ने सूचना दी है कि यूपी पुलिस ने इन दोनों युवकों को उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर नगर थाना सुल्तानपुर राजे सुल्तानपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 184-25 और 185-25 में गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात आरोपियों में इन दोनों भाईयों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन