7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG Crime : अपहरण की वारदात नाकाम - नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार... पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

CG Crime: बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 16 घंटे के अंदर ही बच्ची को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। संजय बाजार से शुक्रवार की शाम को बच्ची का अपहरण किया गया था। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी खोजबीन शुरु की गई।

पुलिस ने जब संजय मार्केट इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले, तो उसमें बच्ची नजर आई। इसके बाद पुलिस ने 16 घंटे की मशक्कत के बाद अपहरण हुई बच्ची को नगरनार थाना क्षेत्र के मार्केल से बच्ची को सुरक्षित बरामद किया।

बच्ची का अपहरण करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन चोरी का अपराधी है और कई बार चोरी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। इस मामले में जगदलपुर सीएसपी सुमीत कुमार का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जो कि पुलिस की गिरफ्त से फरार है। उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन