8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime : कलयुगी बेटे का खौफनाक अपराध, मामूली विवाद में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक कलयुगी बेटे ने मामूली घरेलु विवाद पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने पहले लाठी-डंडे से अपनी मां के सिर पर वार किया. इसके बाद भी महिला की सांसें नहीं रुकी तो उसने साड़ी से ही गला घोंट कर जान ले ली. यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मरदापोटी गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, घटना 1 सितंबर की शाम की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मरदापोटी निवासी द्रोपति सलाम अपने घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई है. महिला के माथे में चोट के निशान थे और जमीन पर खून फैला हुआ था. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें संदेह छोटे बेटे अनु सलाम पर गया. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि बड़े पिताजी के घर ‘नया खाने’ नहीं जाने की बात पर मां-बेटे के बीच झगड़ा हुआ था. गुस्से में आकर उसने लाठी-डंडे से हमला किया और फिर साड़ी से गला दबाकर मां की हत्या कर दी.

कांकेर के एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि मामले में आरोपी बेटे अनु सलाम (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन