26th June 2026

BREAKING NEWS

महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी अपडेट, फिर जुड़ सकेंगे नए नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई पोर्टल खुलने की तारीख

16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र अब क्षेत्रीय कार्यालय में करवा सकेंगे उत्तरपुस्तिका की जांच

रायगढ़ में बम की तरह फटा AC, धमाके में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

युवाओं को मिलेगा नया अवसर

Advertisment

रायपुर : झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया रायपुर से गिरफ्तार

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थ सिंघानिया सुमित फैसेलिटीज मैनपावर सप्लाई कंपनी के मालिक हैं। इससे पहले ACB ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट से वारंट लेकर ACB ने कार्रवाई की।

रायपुर से उठाया, झारखंड ले गई ACB

छत्तीसगढ़ ACB और EOW के एसएसपी गोवर्धन ठाकुर ने जानकारी दी कि "शराब घोटाले में सिद्धार्थ सिंघानिया की भूमिका पाई गई थी। नोटिस के बावजूद वे झारखंड नहीं गए, इसलिए वारंट के तहत रायपुर से गिरफ्तार कर झारखंड ले जाया गया।"

450 करोड़ के घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा

झारखंड में हुए 450 करोड़ रुपये के इस शराब घोटाले की साजिश रायपुर में रची गई थी। इससे पहले झारखंड के पूर्व आईएएस अफसर अमित प्रकाश और विनय चौबे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ ACB-EOW द्वारा दर्ज एफआईआर में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे और आबकारी विभाग के पूर्व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह का नाम भी सामने आया है। इन पर धोखाधड़ी व आपराधिक षडयंत्र का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन