7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime : IND vs SA मैच टिकट ब्लैक मार्केट, पुलिस ने ग्राहक बनकर दो युवकों को धर दबोचा

रायपुर : रायपुर पुलिस ने 3 दिसंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रिका मैच की टिकटें ब्लैक करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों के पास से 2500 रुपए वाली 7 टिकटें बरामद की गई है, जिसे वह दोगुनी कीमत पर बेच रहे थे. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.  मैच से पहले सभी थानों को टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

सीएसपी सिविललाइंस रायपुर रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि टिकटों की कालाबाजारी रोकने कई स्तरों पर तैयारी की गई है. लोगों से टिकट ब्लैक करने वालों के बारे में सूचना देने की अपील की गई है. 

पुलिस ने ग्राहक बनकर बुलाया था ब्लैकरों को

गिरफ्तार आरोपियों के नाम ऋतिक माखीजा पिता दीपक माखीजा (25 वर्ष) और देवव्रत माखीजा पिता संजय माखीजा (21 वर्ष) बताए गए हैं. दोनों आरोपी फाफाडीह में अमित सेल्स के पास रहते हैं और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. शिकायत मिलने पर पुलिस के मुखबिर ने इनसे ग्राहक बनाकर फोन से संपर्क किया. 5 हजार रुपए में रेट तय होते ही आरोपी टिकट लेकर शंकरनगर में भारत माता चौक पहुंचे और सिविललाइंस थाने की टीम ने उन्हें दबोच लिया. दोनों फोन के जरिये ग्राहकों से संपर्क कर रहे थे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन