23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

गौरेला-पेंड्रा : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में युवती की सोशल मीडिया आईडी से छेड़छाड़, फर्जी अकाउंट बनाकर की गई अश्लील टिप्पणियां

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक चेतावनी है। सोशल मीडिया पर खुद को बेहतर दिखाने की कोशिश कभी-कभी भारी पड़ सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील टिप्पणियां की गईं। घटना के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई और आखिरकार पुलिस की शरण ली।

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर किया गया गलत इस्तेमाल

गौरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी तस्वीर का इस्तेमाल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। इसके जरिए अश्लील कमेंट किए गए, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचा और उसे मानसिक तनाव झेलना पड़ा।

परिचितों से मिली जानकारी, फिर पहुंची थाने

युवती को इस फर्जी आईडी की जानकारी उसके जान-पहचान वालों से मिली। जब उसने खुद भी अकाउंट को देखा तो हैरान रह गई। पहले उसने खुद उस व्यक्ति से मैसेज के जरिए बात करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी

यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। युवाओं, खासकर महिलाओं के खिलाफ फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही ऐसी गतिविधियां साइबर क्राइम की श्रेणी में आती हैं, जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन