7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG CRIME : चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

CG CRIME: छत्तीसगढ़ की कोरिया पुलिस ने पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने चरित्र शंका के चलते ना सिर्फ अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी बल्कि उसका मुंडन करके बच्चे का पेशाब भी पीला दिया था। यह पूरा मामला पटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम रुनियाडीह निवासी आरोपी पति जितेंद्र का अपनी पत्नी तारा बाई के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

दोनों ने साल 2006 में प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं। पिछले एक साल से तारा बाई पति से अलग पांडवपारा में अपने रिश्तेदार रमेश के घर रह रही थी। 14 जून को आरोपी पति जितेंद्र ने चरित्र पर शक के चलते पंडोपारा स्थित काटकोना गांव पहुंचकर न सिर्फ पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसका मुंडन कर दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी आरोपी ने पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोती और उसे जबरन बच्चे का पेशाब पिलाया।

आरोपी पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पहले अपने जीजा और बाद में भांजे के साथ भाग गई थी। वहीं, पीड़िता ने पति पर गंभीर और अमानवीय प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 167/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 185, 115(2), 296, 351(2) और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन