7th November 2026

BREAKING NEWS

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

नेपाल में खेला जाएगा वर्ल्ड कप क्वालीफायर, तारीखों का ऐलान

Advertisment

CG Crime : होटल में खौफनाक वारदात...महिला की ब्लेड से गला रेतकर हत्या, पति-बेटा गंभीर घायल

CG Crime : गरियाबंद जिले के एक होटल में आरोपी ने महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया. सनसनीखेज वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद दोनों बेटे और पति गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान 45 वर्षीय छबनीता यादव के रूप में हुई है. पूरा मामला देवभोग थाना क्षेत्र के दीवानमुड़ा गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, खूनी वारदात सोमवार सुबह की है. आरोपी देवीसिंह छबनीता ने होटल पहुंचकर महिला की गर्दन पकड़ कर ब्लेड चला दिया. वहां मौजूद पति और दोनों बेटे कुछ समझ पाते उससे पहले वारदात को अंजाम दे चुका था. बचाव के लिए आए बेटे के गर्दन और पति के पेट पर भी ब्लेड से हमला किया और मौके से फरार हो गया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में पति बेटे ने पत्नी को देवभोग अस्पताल लेकर आए, प्राथमिक उपचार शुरू हुआ. डॉक्टर प्रकाश साहू ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन