7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime : पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश का खुलासा, पुलिस ने आरोपी सनकी युवक को किया गिरफ्तार

बलौदा बाजार : ग्राम चरौटी में दो दिन पूर्व पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य सुलझ गया है. पुलिस ने मामले में गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है. युवक को सनकी (साइकोपैथ) बताया जा रहा है, जो अक्सर महिलाओं के वेशभूषा धारण करने के साथ उन्हीं की तरह श्रृंगार करता था. युवक के 16 सोशल मीडिया एकाउंट भी मिले हैं, जिसमें उसने महिला की वेशभूषा में पोस्ट भी किया है.

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम चरौटी में युवती तेजस्विनी पटेल का शव मिला था. पुलिस व तकनीकी जांच की टीम ने जो तथ्य और साक्ष्य पाए, उसमें सामने आया कि गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा ने मृतिका तेजस्विनी पटेल को साथ रहने का प्रस्ताव दिया था. युवती के मना करने पर क्षुब्ध होकर युवक ने धारदार चाकू से उसकी हत्या कर शव को जला दिया. युवक वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले उसे पकड़ लिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी क्रूर सनकी (साइकोपैथ) है. उसके घर में महिला श्रृंगार से सामान मिले हैं. हाथ-पैर के नाखनोंमें नेलपॉलिश भी लगाता है. उसके सोशल मीडिया में 16 एकाउंट भी मिले हैं. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. इसके साथ घटना में प्रयुक्त औजार व कपड़े जब्त कर लिया गया है. विवेचना अभी और जारी है. युवक के सोशल एकाउंट की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन