22nd September 2026

BREAKING NEWS

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

Advertisment

CG Crime : प्रेमिका को नाना के निधन की मनगढ़त कहानी सुनाकर जंगल ले गया, फिर किया रेप

बालोद : जिले से स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बृजेश हिडको को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले आरोपी स्कूल पहुंचा और छात्रा को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके नाना का निधन हो गया है. इसके बाद वह छात्रा को रानी माई के जंगलों में ले गया. घटना की शिकायत परिजनों ने डौंडी थाने में दर्ज कराई.

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले, जब वह 10वीं कक्षा में थी, उस वक्त आरोपी ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बृजेश हिड़को को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन