15th June 2026

BREAKING NEWS

खुड़िया जंगल में जुआ अड्डे पर छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही प्रधान आरक्षक निलंबित, जमीन मामले में पैसे लेने का आरोप

छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों के तबादले, निलंबित CMO की हुई वापसी

21 जून से कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जिला अध्यक्षों को देंगे संगठन मजबूती के मंत्र, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

राम मंदिर में महिला चोरों का कारनामा, दानपेटी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisment

CG CRIME : राम मंदिर में महिला चोरों का कारनामा, दानपेटी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

बालोद : जिले के दल्लीराजहरा स्थित राम मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात दो महिलाओं ने मंदिर से पूजन सामग्री और बर्तनों की चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना का पता चलने पर मंदिर के पुजारी ने दल्लीराजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में मंदिर से पूजन सामग्री सहित कुछ बर्तन चोरी होने की जानकारी सामने आई है। दल्लीराजहरा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों महिलाओं की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन