10th May 2026

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री निवास घेराव पड़ा भारी! NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR, शासकीय कार्य में बाधा का आरोप

छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक 12 मई से, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में कार्यरत कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 60% महंगाई भत्ता मंजूर, एरियर भुगतान का भी आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में फिर गूंजेगा चुनावी बिगुल! नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

IPL के बाद रायपुर में क्रिकेट का रोमांच बरकरार, जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

Advertisment

रायपुर। : अवैध शराब माफियाओं पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार! 3 अफसर सस्पेंड, 6 को नोटिस, छत्तीसगढ़ में हड़कंप

छत्तीसगढ़ में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की छापेमारी में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गाज गिरी है।
बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब मिलने के बाद 3 आबकारी अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं 6 सीनियर अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।


🚩 बलौदाबाजार में 104 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई, अफसर सस्पेंड

बलौदाबाजार जिले के ग्राम बनसांकरा में हुई छापेमारी में मध्यप्रदेश की 104 पेटी विदेशी शराब जब्त हुई थी। कार्रवाई में दोषी पाए जाने पर वृत्त प्रभारी मोतिन बंजारे को निलंबित कर दिया गया।
साथ ही जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह और मंडल प्रभारी जलेस सिंह को नोटिस थमा दिया गया है।


🍾 महासमुंद के बागबाहरा में भी बड़ी जब्ती, प्रभारी मुकेश वर्मा सस्पेंड

3 मई 2025 को महासमुंद के बागबाहरा में

  • 14 पेटी देसी शराब

  • 8 पेटी गोवा ब्रांड की शराब

  • 14 पेटी ओडिशा की बीयर

  • और 13 पेटी विदेशी मदिरा
    जब्त की गई थी।
    इस मामले में बागबाहरा प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी निधिश कोष्ठी और मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।


💥 राजनांदगांव में 432 पेटी शराब के साथ लेबल-होलोग्राम भी बरामद

डोंगरगढ़ के करवारी-लतमर्रा रोड स्थित एक फार्म हाउस में छापेमारी कर 432 पेटी शराब और भारी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, नकली लेबल और 4000 होलोग्राम जब्त किए गए।
यहां वृत्त प्रभारी अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त यदुनंदन राठौर और मंडल प्रभारी संदीप सहारे को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।


🚨 अब आबकारी विभाग ने साफ कर दिया- अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस!

आबकारी विभाग के आयुक्त ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि प्रदेश को शराब माफियाओं से मुक्त कराया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन