8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG Crime : बुजुर्ग ने महिला और बच्चे पर किया चाकू से हमला, एक की मौत

धमतरी : जिले से एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पांच साल के बच्चे पर भी जनलेवा हमला किया है। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुरूद के हसदा गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी जगन्नाथ ने चाकू से हमलाकर महिला को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं दूसरी ओर महिला के पांच साल के बच्चे को भी चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया है। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुजुर्ग ने महिला पर चाकू से वार किया। जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को करेली चौकी से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर अब महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ​जिसके पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन