22nd September 2026

BREAKING NEWS

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का बदलेगा रूट

Advertisment

पति बना हैवान : नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, नींद से जागते ही खुद भी रह गया सन्न...

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका रानिया शराब पीने की आदी थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। शनिवार की रात दोनों ने शराब पी और फिर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पास पड़े टांगी की बेंत से अपनी पत्नी के सिर और पेट पर वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी वहीं सो गया। सुबह जब शराब का नशा उतरने के बाद उसने देखा, तो पत्नी की मौत हो चुकी थी।

मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन