8th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Raipur Drugs Case : ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक की रिमांड खत्म, जांच में कई बड़े नामों का खुलासा

Raipur Drugs Case : रायपुर जिले में हुए बड़े ड्रग पैडलिंग केस में खुलासे के बाद ड्रग पैडलर नव्या मलिक को हिरासत में लिया गया था। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड सौंपी थी, जो आज ख़त्म हो गई है। ऐसे में आरोपी नव्या को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस फिर से रिमांड की मांग करेगी या नहीं, यह तय नहीं है।

बताया जा रहा है कि, पांच दिनों के रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में नव्या मलिक ने कई बड़े राज उजागर किये है। ड्रग पैडलर नव्या के मुताबिक़ वह शहर के कई रसूखदार कारोबारियों, राजनीतिक शख्सियत और बड़े ब्यूरोक्रेट्स समेत शहर के करीब 50 से ज्यादा लोगों के संपर्क में थी। बताय जा रहा है कि, इसके बाद पुलिस के सामने कई रसूखदारों के नाम सामने नहीं लाने का बड़ा दबाव है।

वही अब रायपुर पुलिस नव्या के के बॉयफ्रेड़ अयान परवेज को पुलिस रिमांड पर लेकर पुछताछ में जुट गई है। सम्भावना जताई जा रही है कि, नव्या की तरह ही परवेज भी इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे कर सकता है। गौरतलब है कि, ड्रग पैडलिंग मामले में पुलिस ने अब तक करीब 60 पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। इनमें छत्तीसगढ़ समेत पंजाब राज्य के भी कई बडे ड्रग पैडलर शामिल है। इनके खिलाफ टिकरापारा, कोतवाली, पुरानी बस्ती समेत गंज थानो में एफआईआर भी दर्ज कराये जा चुके है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन