6th October 2026

BREAKING NEWS

हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

PG में सिगरेट मांगने पर विवाद, छात्र की चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी हिरासत में

Advertisment

CG Crime : PG में सिगरेट मांगने पर विवाद, छात्र की चाकू मारकर हत्या; दो आरोपी हिरासत में

CG Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक PG में मामूली विवाद के बाद 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित एक PG की है, जो हैरिटेज स्कूल के पीछे स्थित है। एएसपी शोभराज अग्रवाल के अनुसार, सोमवार दोपहर चित्रेश सहारे (26) अपने दोस्त रवि के PG रूम में एक महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान PG में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर उसका विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि महिला मित्र से कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान वैभव और राजकुमार ने चित्रेश के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पैर और जांघ में लगने से चित्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चित्रेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है।

पुलिस ने मामले में वैभव मानकर (23) और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह, चाकू से हमला किए जाने की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इधर, चित्रेश की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन