7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

Chhattisgarh : डायल 112 के आरक्षक की पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पर पिटाई, वर्दी भी फाड़ी गई

बिलासपुर : कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर मौके पर जाकर समझाइश देना डायल 112 के आरक्षक को महंगा पड़ गया. आक्रोशित पति ने आरक्षक की बेरहमी से पिटाई कर उसे जमीन पर पटककर वर्दी फाड़ दी. मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है. पुलिस हमलावर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है.

तिफरा क्षेत्र के पुलिस कालोनी निवासी मनीराम साहू पुलिस विभाग में आरक्षक और डायल 112 में पदस्थ हैं. बीते 4 अक्टूबर को उनकी ड्यूटी 2 से रात 10 बजे तक डायल 112 सरकण्डा ईगल 2 में थी. शाम 7.45 बजे ईवेंट नम्बर में काल आने पर वे चालक पालेश्वर नायक के साथ कोनी आईटीआई गेट के सामने रिवर व्यू कालोनी में निशा पटेल के घर गए, तो निशा पटेल ने उन्हें बताया, कि उनका पति मयाराम पटेल गाली गलौज कर विवाद कर रहा है. आरक्षक मनीराम उनके पति मयाराम पटेल को समझाने का प्रयास कर रहे थे.

इसी दौरान अचानक मयाराम पटेल आक्रोशित होकर आरक्षक मनीराम के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा और उन्हें खेत में पटक दिया. उसके बाद मारपीट करते हुए वर्दी भी फाड़ दी. किसी तरह आरक्षक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने आरक्षक मनीराम की रिपोर्ट पर हमलावर मयाराम पटेल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 132, 221,, 296, 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर लिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन