7th November 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान

फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ FIR दर्ज करने के मामले में लाइन अटैच

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, अब मां ने भी तोड़ा दम

8-10 हजार करोड़ का हुआ कारोबार; सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक

भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

Advertisment

CG CRIME : सूटकेस में मिला शव, पत्नी ने पति की गुस्से में हत्या की, बेटी को बताया और हुई फरार

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को ट्रॉली सूटकेस में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के भींजपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ट्रॉली सूटकेस में डालकर छिपा दिया। आरोपी महिला ने हत्या के बाद अपने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। बेटे द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली बैग से शव बरामद किया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या के बाद महिला फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जशपुर पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में महिला की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं। इस सूटकेस कांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है, और लोग इसे लेकर स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन