23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

CG NEWS : छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, कान और पैर पर आई गंभीर चोटें

अंबिकापुर : युवाओं में चर्चित छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उनके कान और पैर पर गंभीर चोटें नजर आ रही है. स्वप्निल ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं फैंस लगातार कमेंट्स में अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और स्वप्निल के शीघ्र स्वस्थ होने की बात कह रहे हैं.

छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए बताया कि अक्सर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर गाना गाते सुना होगा, लेकिन वह इस बार जरूरी बात करने जा रहे हैं. अंबिकापुर में बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में निकले थे, जैसे ही वह कार से बाहर आए कुछ लोगों ने उनपर अचानक हमला कर दिया.

स्वप्निल ने संजय सिंह और अंकित ताम्रकार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनसे पैसे मांगने के बाद मारपीट करने लगा. इससे उनके कान और पैर में चोट आई है. कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह एक आम नागरिक पर होना, असुरक्षित महसूस कराता है. अगर वह अकेले होते तो ज्यादा नुकसान भी हो सकता था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन