12th May 2026

BREAKING NEWS

प्रदूषण फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन! 25 उद्योगों पर गिरी गाज, 79 लाख से ज्यादा का जुर्माना

नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

विधायक देवेंद्र समेत 17 लोगों पर FIR, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुआ था विवाद

20 मई को देशव्यापी दवा व्यापार बंद, रायपुर में नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर

अब स्कूलों की होगी रैंकिंग, DPI का बड़ा फैसला... जानिये किन स्तर पर होगी मॉनिटरिंग

Advertisment

CG CRIME : छत्तीसगढ़ पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा जब्त किया, कंटेनर के छिपे हुए चैंबर में पकड़ी तस्करी

कवर्धा : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तस्कर कंटेनर में गुप्त चैंबर बनाकर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा था। इसकी सूचना पर थाना चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागालैंड पासिंग एक कंटेनर के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती थाना चिल्फी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया। कुल जब्त मादक पदार्थ का वजन करीब 9 क्विंटल (900 किलोग्राम) बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। मौके से पुलिस ने आरोपी आयाज खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस बड़ी कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन