23rd September 2026

BREAKING NEWS

23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक

50 लाख तक जुर्माना, DoT की सख्त एडवाइजरी

BJP पार्षद की कार पर हमला, दो बाइक सवारों से विवाद के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोल लेवी केस में IT की बड़ी कार्रवाई, भिलाई में सूर्यकांत तिवारी का मकान A-1 सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

Advertisment

न्यायधानी में असामाजिक तत्वों का हंगामा : रायपुर रोड स्थित ढाबे में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल

बिलासपुर: न्यायधानी के रायपुर रोड स्थित एक ढाबा में बीती रात शराब पीने से मना करने पर युवकों ने मिलकर ढाबा संचालक की पिटाई कर दी. यह घटना श्री गुरुनानक फैमिली की है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें असमाजिक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी करते देखा जा सकता है. घटना की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को असामाजिक तत्व अंकित तिवारी अपने साथियों के साथ ढाबे में शराब पीने पहुंचा था. वेटर द्वारा शराब पीने से मना करने पर वह नाराज हो गया. इसके बाद 18 अगस्त को अंकित तिवारी अपने दोस्त छोटू कश्यप व अन्य साथियों के साथ दोबारा ढाबे पहुंचा और संचालक के साथ मारपीट कर दी.

ढाबा संचालक की पिटाई होते देख स्टाफ बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी वहां से भाग निकले. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं घटना की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने अंकित तिवारी, छोटू कश्यप और अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन